ग्रीन कॉफ़ी है एक हेल्थ टॉनिक
- Jul 14, 2017
- 2 min read
आज के समय में हर उम्र के लोग छरहरी काया और स्वस्थ्य शरीर के लिए रोज नए नए तरीको की ख़ोज में लगे है| इस भागती दौडती ज़िन्दगी में खुबसूरत दिखने और बीमारियों से दूर रहने के लिए ऐसी चीजों की जरुरत है जो की बिना समय गंवाय अच्छे परिणाम दे| ऐसे में ग्रीन कॉफ़ी का नाम तो आपने सुना ही होगा| मगर क्या आप जानते है की आखिर ये ग्रीन कॉफ़ी होती क्या है? आइये हम आपको बताते है की क्या है ये ग्रीन कॉफ़ी और उसके अनोखे फायदे..

ग्रीन टी के चलन के साथ ही ग्रीन कॉफी को लेकर भी बहुत चर्चाएं की जाने लगीं। यह असल में कच्चे, बिना सिके हुए कॉफी के बीज होते हैं। इन्हें इसी स्वरूप में पीसकर काम में लाया जाता है। चूंकि ये प्राकृतिक और कच्चे रूप में काम में लिए जाते हैं, इसलिए इसे ग्रीन कॉफी कहा जाता है। ग्रीन कॉफी बीन का अर्क कच्चे कॉफी बीन्स से बनाया जाता है जिसे भुना नहीं जाता है। कॉफी बीन्स में क्लोरोजेनिक एसिड नाम का पदार्थ पाया जाता है एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है| ग्रीन कॉफ़ी न सिर्फ तेजी से वजन कम करता है बल्कि ब्लडप्रेशर , शुगर और भी कई बीमारियों की रोकथाम में कारगर होता है| कॉफ़ी को भूनने के बाद उसमे मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड की उपयोगिता कम हो जाती है| यही कारण है कि साधारणतया बाजार मे मिलने वाली कॉफी में ग्रीन कॉफ़ी जैसे फायदे नहीं मिलते है| और न ही वो कॉफ़ी वजन कम करने में कारगर होती है|
हमारे द्वारा बनाया गया ग्रीन कॉफ़ी 100 % शुद्ध, प्राकृतिक और शाकाहारी है| ग्रीन कॉफी प्राकृतिक रुप से कॉफी बींस का रंग हरा ही होता है।
छोटे स्तर पर हुए कुछ शोध यह साबित करते हैं कि ग्रीन कॉफी का सेवन करने वाले लोग, इसे न पीने वालों की तुलना में 7-8 किलो तक अधिक वजन घटा सकते हैं। साथ ही यह भी कहा जाता है कि यह शरीर में फैट के जमा होने की प्रक्रिया से भी बचाव कर सकता है। कुछ लोगों में इसके सेवन से उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायता मिलने के भी प्रमाण मिले हैं।
ग्रीन काफी कुछ ग्रीन टी के समान है। लेकिन ग्रीन कॉफी इसलिए भी अधिक फायदेमंद है क्योंकि ग्रीन कॉफी के कच्चे और बिना भुने स्वरूप में जो तत्व मौजूद होते हैं उनसे पाचन क्षमता ठीक रहती है और ठीक इसके विपरीत इन्हीं तत्वों से वजन नियंत्रण में भी मदद मिलती है।
नियमित रुप से ग्रीन कॉफी का सेवन करते रहे हैं तो ग्रीन बींस में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड आपके शरीर में शुगर की मात्रा को कम करता है। इससे फैट बर्न की क्रिया तेज हो जाती है।
ग्रीन कॉफ़ी कैप्सूल का खाली पेट इस्तेमाल एक पुरे दिन की खुराक के बराबर माना जाता है|
ग्रीन कॉफी में मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट्स बेहतरीन एंटी एजिंग का काम करते हैं। इसलिए जब आप तेजी से वजन घटा रहे होते हैं यह कॉफी जादुई रुप से आपकी त्वचा की टाइटनिंग भी करती है। जिससे आपका व्यक्तित्व पूरी तरह से निखरता है।
ग्रीन कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स कैंसर से लड़ने में भी कारगार सिद्ध होते हैं। ग्रीन कॉफी का नियमित सेवन आपको कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचा सकता है।







Comments