top of page

इन आदतों को अपनाकर बनाये अपने दिमाग को तेज

  • Jul 16, 2017
  • 1 min read

हर कोई चाहता है कि उसका दिमाग तेज हो और वह हर मुश्किल काम भी आसानी से कर ले। वैसे भी आजकल का जमाना शार्प और एक्टिव लोगों का ही है। जिस तरह बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए उनकी डाइट और आदतों को बदला जाता है। उसी तरह बड़े लोग भी अपनी जिदंगी में कुछ बदलाव करके दिमाग को तेज बना सकते हैं।


एक्सरसाइज करें- जिस तरह शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है उसी तरह तेज दिमाग के लिए भी एक्सरसाइज और योग का सहारा लिया जा सकता है। हर रोज दिमाग से संबंधित कुछ एक्सरसाइज करनी बहुत जरूरी हैं।


म्‍यूजिकल इंस्‍ट्रूमेंट- सारा दिन काम करने और स्ट्रैस की वजह से दिमाग काम करना बंद कर देता है। ऐसे में दिमाग को रिलैक्स देने और तेज करने के लिए गिटार और सितार जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट बजाने की आदत डालें। हर रोज कुछ देर ऐसा करने से दिमाग शार्प होता है।


विडियो गेम खेलें- अक्सर देखा गया है कि बच्चों को विडियो गेम खेलने से मना किया जाता है लेकिन इससे दिमाग तेज होता है। विडियो गेम खेलने से दिमाग क्रिया में रहता है लेकिन सारा दिन गेम खेलना नुकसान पहुंचा सकता है।


नई भाषा सीखें- हिंदी, पंजाबी और इंग्लिश भाषा तो लोगों को आती ही है लेकिन दिमाग को शार्प बनाने के लिए अलग-अलग भाषाएं सीखने की कोशिश करनी चाहिए।


किताबें पढ़ना- अलग-अलग कहानियों वाली किताबें पढ़ना भी बढ़िया रहता है। हिंदी की जगह अगर इंग्लिश भाषा की किताबें पढ़ेंगे तो दिमाग ज्यादा शार्प होगा।

 
 
 

Comments


©2018 by Niral Lekh. Proudly created with Wix.com

bottom of page